धाकड़ न्यूज, पंचकूला : Achievements of the Central Government in 11 years, पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को मिली सभी परियोजनाओं का लेखा-जोखा पेश किया। केंद्र सरकार की ओर से पिछले 11 वर्षों के दौरान हरियाणा को कई बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा राज्य में 14 बार आ चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल के दौरान भी पीएम मोदी तीन बार प्रदेश में आ चुके हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खास लगाव रहा है। अपने चुनाव अभियान के दौरे की शुरुआत भी नरेन्द्र मोदी हरियाणा राज्य स करते रहे हैं।

प्रदेश ने केंद्र की कई परियोजनाओं के लिए लॉन्चिंग पैड का काम किया
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश की सरकार बहुत अच्छे कार्य कर रही है। प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जब भी मौका मिला है हरियाणा प्रदेश ने केंद्र की कई परियोजनाओं के लिए लॉन्चिंग पैड का काम किया है। आज के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगभग 10 बार हरियाणा में आए। उनके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने हैं। उनके पिछले छह महीने के कार्यकाल और अब के आठ महीने के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार बार प्रदेश में आकर कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं।
बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र चाहे कोइ भी रहा हो चाहे कृषि एवं कल्याण का, औद्योगिकी विकास हो, खिलाड़ियों का सम्मान हो या युवाओं के लिए रोजगार के अवसर की बात हो प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र की ओर से चलाई जा रही जनता की भलाई की हर योजनाओं का फायदा प्रदेश सरकार हरियाणा की जनता तक पहुंचा रही है। बीमा सखी योजना, यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट की अल्ट्र्र सुपर क्रिटिकल यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगेस प्लांट की आधारशिला, हिसार में हरियाणा के पहले एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल के भवन का शिलान्यास किया।
राज्य में गिरते लिंगानुपात में सुधार
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन 11 वर्षों में युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए, मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए और आधुनिक ढांचा मजबूत करने के लिए विशेष रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विकसित करने के लिए चार स्तंभ बताए हैं। इनमें गरीब, किसान, युवा और महिला हैं। 2015 में प्रदेश के पानीपत से बेट बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान ने राज्य में गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने में मदद की।
55 करोड़ से ज्यादा लोगों के जनधन खाते खोले गए
जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ ग्रामीण लोगों के घर तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को चार करोड़ से ज्यादा पक्के मकान दिए गए। पीएम स्वनिधि और स्टैंडअप जैसी योजनाओं ने छोटे दुकानदारों और उद्यमियों को सुदृढ़ बनाया। 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के जनधन खाते खोले गए। 77 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी इस जनकल्याण का प्रमाण हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि बजट को पांच गुना तक बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें :-
Raja Raghuvanshi murder case : प्रेमी संग मिल पत्नी ने ही राजा की हत्या करवाई
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN