धाकड़ न्यूज: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 5 जून तक बारिश की संभावना के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। अबकी बार नौतपा में गर्मी का अहसास नहीं हुआ। (Weather) नौतपा के आखिरी दिन सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। तथा मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather: प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। नौतपा के आखिरी दिन भी प्रदेश के कई जिलों में बंदाबांदी हुई और तेज हवाएं भी चली। इसी के साथ बादल भी छाए रहे। पूरे प्रदेश में मौसम के तापमान में गिरावट देखी गई है। अधिकतम तापमान 6 से 7 डिग्री नीचे चला गया है। रात के समय तापमान में कमी होने से ठंक का एहसास होने लगा है।
Weather: 5 जून तक मौसम विभाग का अलर्ट
महेंद्रगढ व गुरुग्राम में तापमान सबसे कम रहा, पूरे प्रदेश में 5 जून तक मौसम सुहावना रहने के संभावना है। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। सामान्य तापमान से कम रहने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में उत्तरी भाग में दबाव बना हुआ है। आने वाले दो से तीन तक दिल्ली व एनसीआर तथा हरियाणा प्रदेश में तेज हवाएं, अंधड, बादल छाए रहने की उम्मीद है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़ें: Operation sindoor :सीडीएस के ऑपरेशन सिंदूर के बयान पर घमासान

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN