धाकड़ न्यूज: हरियाणा में कुछ दिननों से लगातार मौसम बदलता जा रहा है। सिरसा, फतेहाबाद समेत कुछ जिलों में पिछले दिनों में तेज आंधी और बरसात के साथ कुछ इलाकों में तो तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। लेकिन आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आज (वीरवार) को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद लगातार तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। साथ ही 16 मई से 18 मई तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज (15 मई) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। 16 मई को प्रदेश के 18 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।
बारिश की संभावना
17 मई को राज्य के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।18 मई को राज्य के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
ऐसा रहा प्रदेश का तापमान
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी और नूंह रहा। नूंह (एडब्ल्यूएस) और भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com/
ये खबर भी पढ़ें: Developed agriculture and prosperous farmers: कृषि वैज्ञानिक करेंगे किसानों से सीधा संवाद: कृषि मंत्री

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN