धाकड़ न्यूज: अक्षय तृतीया के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल जिला के होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही होडल विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 5-5 करोड़ रुपए, हसनपुर में 1.95 करोड़ रुपए, नीरपुर, कोराली, पेंगलतु व सीहा में सब हेल्थ सेंटर, सीहा में फ़सल खरीद केंद्र, होडल में पुन्हाना मोड़ तक ड्रेन के लिए 1.50 करोड़, डीएचबीवीएन के होडल में कार्यालय भवन के लिए 3.54 करोड़ रुपए, हसनपुर में उप तहसील को तहसील का दर्जा, विभिन्न तालाबों का पुनरुद्धार तथा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार करने की घोषणा की।
महारानी किशोरी जी की वीरता, त्याग और सेवा भावना सबके लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री पलवल जिला के होडल में आयोजित बृज विकास रैली में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और होडल के विधायक हरिन्द्र सिंह द्वारा रखी गई अधिकतर मांगों को मौके पर ही मंजूर किया। शेष मांगों को अध्ययन करवाने के बाद पूरा करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। होडल का नाम जब भी लिया जाता है। यह वही वीर भूमि है, जहां महारानी किशोरी जैसी वीरांगना ने जन्म लिया। महारानी किशोरी जी की वीरता, त्याग और सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहर का भाग है, जिसने महाभारत के युद्ध-कथाओं को आकार दिया।
होडल विस क्षेत्र के विकास कार्य करवाए
नायब सैनी ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में हमारी सरकार ने होडल क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। बरसाती पानी की निकासी को 6 करोड़ 70 लाख की लागत से ड्रेन का निर्माण किया गया। जलापूर्ति योजना, पेंगतलू का निर्माण किया गया है। नई अनाज मंडी, होडल का विकास किया गया है। बंचारी में 66 के.वी. सब-स्टेशन की स्थापना की गई। होडल के सती सरोवर का नवीनीकरण 6 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिंक करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Permalink: https://haryanadhakadnews.com/education/8104/

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN