- हनुमान जन्मोत्सव की असीम शुभकामनाएँ
- अभियान को और अधिक मजबूत करने का आह्वान
- लोगों के बीच आना हमेशा ही मन को आनंदित कर देता : मनोहर लाल
हरियाणा धाकड़ न्यूज: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में इसराना विधानसभा के नौल्था गांव के विशिष्ट प्रबुद्धजनों तथा ग्राम निवासियों से आत्मीय भेंट की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा लेकर ग्राम वासियों से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच आकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। आप सभी से मिलकर और बात करके मुझे एक नई ऊर्जा मिलती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम इसराना सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनता को समर्पित कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
लोगों के बीच आना हमेशा ही मन को आनंदित कर देता : मनोहर लाल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल प्रवास के दौरान विभिन्न धर्मों के विशिष्ट प्रबुद्धजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच आना हमेशा ही मेरे मन को आनंदित कर देता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
हनुमान जन्मोत्सव की असीम शुभकामनाएँ
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समस्त श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की असीम शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, पवनपुत्र हनुमान जी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर अनवरत बरसती रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि यूं ही बनी रहे। उन्होंने कहा कि अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा तथा संगठन के लिए समर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूं।
अभियान को और अधिक मजबूत करने का आह्वान
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में आयोजित “सक्रिय सदस्यता सम्मेलन” में क्षेत्र के कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा इस अभियान को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संगठन के प्रति अटूट सेवा भाव व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण में सहयोग दे रही है। इस सम्मेलन में करनाल से विधायक साथी जगमोहन आनंद जी, करनाल की मेयर बहन रेणुबाला गुप्ता जी तथा अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
for more latest news https://haryanadhakadnews.com/

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN