- हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी ग्लोबल सिटी : नायब सिंह सैनी
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित होने वाली ग्लोबल सिटी की साइट पर निवेशकों के साथ की बैठक
- गुरुग्राम में एक हजार एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी विकास परियोजना
- मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ बैठक करने के उपरांत ग्लोबल सिटी की साइट का किया निरीक्षण
हरियाणा धाकड़ न्यूज: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम में अत्याधुनिक ‘ग्लोबल सिटी’ परियोजना का दौरा कर प्रोजेक्ट की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान विदेशी निवेशकों के साथ बैठक भी की, जिसमें संभावित निवेश और सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का सपना है कि हरियाणा के गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनाने के लिए दुबई की तर्ज पर इसमें ‘ग्लोबल सिटी’ तैयार की जाए।
31 जनवरी 2026 तक पूरा होगा पहले चरण का काम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1003 एकड़ में बनने वाली ग्लोबल सिटी के पहले चरण में ₹940 करोड़ खर्च के साथ 587 एकड़ पर काम 31 जनवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल सिटी के निर्माण से प्रदेश के 5 लाख परिवारजनों को रोजगार मिलेगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं पत्रकार साथियों का धन्यवाद करता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि लिंग जांच की कुप्रथा में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी ग्लोबल सिटी : नायब सिंह सैनी
गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी की साइट पर निवेशकों के साथ बैठक में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना हरियाणा के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट को लेकर 14 बड़े निजी समूहों नामत: मैक्रोटेक (लोढ़ा), डीएलएफ, अडानी, आरएमजेड, एलएंडटी रियल्टी, सिग्नेचर, एल्डेको, हीरो रियल्टी, यूनिटी, बेस्टेक, प्रेस्टिज कंस्ट्रक्शन, जेएलएल, सीबीआरई तथा एएसएफ से सुझाव भी लिए। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकतर ग्रुप्स के प्रतिनिधियों ने ग्लोबल सिटी को लेकर अपनी रूचि जाहिर की। मुख्यमंत्री ने बैठक में मिले सुझावों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, HSIIDC के एमडी श्री सुशील सारवान व चीफ कॉआर्डिनेटर श्री सुनील शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से ग्लोबल सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेगी सरकार :सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में आईएमटी खरखौदा की तरह 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करेगी। इससे मेक इन इंडिया के साथ मेक इन हरियाणा का भी सपना साकार होगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को आईएमटी खरखौदा जैसे प्रोजेक्ट सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं।
for more latest newshttps://haryanadhakadnews.com/

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN