हरियाणा धाकड़ न्यूज: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत बनाने के विजन को साकार करने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाना हमारा संकल्प है।
इसके लिए सरकार के साथ-साथ युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं को साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गई ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिस सार्थक संदेश के साथ आगे बढ़ रही है और प्रत्येक गांव व शहर में इसके प्रति युवा शक्ति में जो उत्साह है, उससे स्पष्ट है कि नशे से बचने के प्रति जागरूकता लाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी की साइट पर निवेशकों के साथ बैठक में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना हरियाणा के विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगी।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ यह परियोजना लगभग 16 लाख लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी। परियोजना के विकसित होने पर करीब पांच लाख रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
खेतों में चुपचाप खेती की क्रांति : श्याम सिंह राणा
नई दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज का किसान सड़कों पर नहीं बल्कि खेतों में चुपचाप खेती की क्रांति कर रहा है। नवाचार, तकनीक और बाजार की समझ के साथ यह नई पीढ़ी खेती को नए मुकाम तक ले जा रही है।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN