
धाकड़ न्यूज: पानीपत में बदमाशों क हौसले बुलंद होत जा रहे है। यह सीरीज 13 दिनों से देखने को मिल रही है। 13 दिनों में 6 हत्याएं हो चुकी हैं। 9 मार्च को पति ने पत्नी को तेल डाल जिंदा जला दिया था।10 मार्च को शहर की हाली कालोनी से लापता बच्ची का शव 13 मार्च को सोनीपत में नहर के पास मिला। 11 मार्च को पानीपत की हरिसिंह कालोनी में हत्या। 17 मार्च को शहर के सेक्टर-12 में एक फार्मा कंपनी के मैनजर की हत्या उसी के मौसेरे भाई ने चाकू से हत्या कर दी। 18 मार्च को नूरवाला की जसबीर कालोनी में दो दोस्तों नीरज और सूरज की हत्या कर दी। 21 मार्च को जजपा नेता रवींद्र की गोली मारकर हत्या उसके दो दोस्तों को भी गोली लगी है।
रविवार 23 मार्च को यह सिलसिला जारी रहा और दिनदहाड़े एक प्रापर्टी एडवाइजर को चाकू घोप दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पानीपत में तहसील कैंप के विकास नगर में प्रापर्टी एडवाइजर विनय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसका लीवर और आंत बाहर गए थे। प्रापर्टी एडवाइजर विनय तैहसील कैंप के प्रकाश नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। हमला करने का आरोप तसील कैंप के रोहित राणा पर है। रोहित राणा और विनय के बीच में मामला रुपये के लेन देन का होने की बात कही जा रही है।
घटना ऐसे हुई
विनय किसी काम से 3 बजे के करीब तहसील कैंप के विकास नगर गया था। वहां उसे रोहित राणा मिल गया। रोहित ने उसका रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इतीन देर में रोहित ने चाकूल से हमला कर दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए ले उन्होंने विनय का गंभीर हालत मेे देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN