धाकड़ न्यूज़ : पानीपत में अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने शहर के पालिका बाजार स्थित कार्यालय पर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । कर्मचारियों ने अपनी मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।

लोगों की बढ़ी परेशानियां
दूसरी ओर नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के लगातार दूसरे दिन होने के कारण शहर में कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। कचरे का उठान न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राेजमर्रा के काम के लिए लोग कार्यालय जाते हैं तो वहां हड़ताल के कारण काम नहीं हो रहे हैं।
कौन-कौन से कर्मचारी हड़ताल पर
नगर निगम के स्थायी और अनुबंध के आधार पर लगे सफाई कर्मचारी। दोनों कार्यालयों में लगे हुए क्लर्क। माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन इत्यादि हंड़ताल कर रहे हैं।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN