धाकड़ न्यूज, कुरुक्षेत्र: International Yoga Day on 21 June : योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धारा से योग धर्म अब युग धर्म बनेगा। इस पावन धरा कुरूक्षेत्र में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धर्म क्षेत्र से योग धर्म की शुरुआत हुई थी। प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा लोग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले योग गुरु रामदेव ने करीब 2 घंटे तक योग साधकों के साथ योग किया। इसके उपरांत कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
International Yoga Day on 21 June :भारत योग व अध्यात्म की धरा
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पूरी दुनिया में संदेश गया है कि भारत योग व अध्यात्म की धरा है और सनातन का महातीर्थ है। देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद योगी है। इतना ही नहीं हमारे देश के 99 प्रतिशत मुख्यमंत्री, विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका, गांव, गरीब, मजदूर से लेकर कृषि, उद्योग और कर्मचारी योग को अपना रहे हैं क्योंकि योग से जीवनशैली अच्छी बनती है। अब तो कैंसर जैसी बीमारियां भी कॉमन होने लगी हैं। योग सब रोगों से हमें बचाता है और हमारा स्वास्थ्य सही रखता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ऊंचे विचार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि योग के क्षेत्र में पूरा विश्व भारत का अनुसरण कर रहा है। पूरे संसार को योग की जरूरत है और हरियाणा प्रदेश का पूरे विश्व में अलग-अलग क्षेत्र में पहले भी डंका बजा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को हमारे पूर्वजों ने योग का दान दिया है, जो पूरी दुनिया के कल्याण का कार्य कर रहा है। ऐसे में सभी को योग के इस महायज्ञ में सहयोग करना चाहिए, क्योंकि यह योग का समय है। जब व्यक्ति योग तत्व से अपनी आत्मा को सर्वोत्तर देखेगा तो वह किसी से भी द्वेष नहीं करेगा।
तनाव का समाधान केवल मात्र योग है
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा इस योगानुशासन से योग आरंभ होता है और योग में सभी सुखों का कौशल सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि योग धर्म मानव धर्म को राष्ट्र धर्म और युग धर्म से जोड़ता है।
धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को जोड़ेंगे
उपायुक्त नेहा सिंह ने पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा साधकों के योग करने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रदेश पर से आने वाले योग साधकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
यह खबर भी पढ़ं:-
Suicide: मां ने अपनी दोनों शादीशुदा बेटियों के साथ की आत्महत्या

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN