Home » हरियाणा » करनाल » Mann ki Baat: जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है ‘मन की बात” : मनोहर

Mann ki Baat: जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है ‘मन की बात” : मनोहर

भगत विश्वविद्यालय ने बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्युज, करनाल : Mann ki Baat: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम सुनने के बाद मनोहर लाल ने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी का भी सशक्त मंच है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणास्पद वाकये सुनाए। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। देश निरंतर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है। 10 साल पहले भारत आठवीं या नौवीं अर्थव्यवस्था मानी जाती थी। आज विकास के बल पर जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 2047 तक यह दूसरे या पहले स्थान पर पहुंच सकता है।

आजादी के 100 साल पूरे होने पर भारत एक विकसित देश बने

उन्होंने कहा कि 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर न केवल भारत एक विकसित देश बने बल्कि हर प्रांत विकसित हो, आदर्श प्रांत के रूप में आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश और फिर साथ में जिला और गांव इस प्रकार से आत्मनिर्भर बने। इस उद्देश्य से एक-एक गांव तक पहुंचने और जनता को हर योजना का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें :-

Dispute in Lalu’s family : लालू यादव ने तेज प्रताप को राजद से किया निष्काषित

New york: अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में गोलियों की बौछार, 11 लोग घायल

For more latest news:https://haryanadhakadnews.com

यह खबर भी पढ़े: Suicide: प्रेमिक का दोस्त के साथ फरार हुइ तो प्रेमी ने की आत्महत्या

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स