धाकड़ न्यूज: भारत-पाकिस्तान की जंग के तनाव में हरियाणा रोडवेज ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कटरा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर महाप्रबंधक ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही तीन दिन पहले ही वहां गई हुई बसें भी वापस लौट चुकी हैं।
कैथल से पठानकोट, अमृतसर व कटरा जाने वाली बसों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया
रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय पठानकोट और अमृतसर जाने वाली बसों को भेजा गया था। लेकिन यह बसे जालंधर से ही वापस लौट जाएंगी। रोडवेज की ओर से इस समय कैथल से पठानकोट, अमृतसर और कटरा के लिए एक-एक बस जाती है लेकिन अब इन बसों का संचालन विभाग के मुख्यालय के आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।

पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को रोका गया
कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों पर कैथल से पठानकोट, अमृतसर, कटरा जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अन्य जिलों में जाने वाले बसें सामान्य रूप से चलाई जा रही हैं। वहीं रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने कहा कि कटरा के बाद पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को रोक दिया है अब केवल अंबाला तक बसे जा रही है।
https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=7533&action=edit
https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=8120&action=edit
‘For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
Whatsap chanel link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138