Home » राष्ट्रीय » हरियाणा में कड़ाके की ठंड, महेंद्रगढ़ में 1.6°C रिकार्ड ठंडी रात

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, महेंद्रगढ़ में 1.6°C रिकार्ड ठंडी रात

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते हरियाणा पूरी तरह ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट भी आई है।

विशेषकर महेंद्रगढ़ में शुक्रवार-शनिवार की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गुरुग्राम में 1.8 डिग्री और सोनीपत में 2.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड का असर अब केवल सुबह तक सीमित नहीं रहेगा, रात के समय भी पाले की संभावना बनी हुई है।

मेवात और अंबाला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ऐसे में प्रदेशवासियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

#हरियाणाठंड #महेंद्रगढ़ #सर्दहवाएं #न्यूनतमतापमान #मौसमचेतावनी #गुरुग्राम #सोनीपत #कड़ाकेकिठंड

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment