हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभावना है कि परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है और उत्तर पुस्तिकाओं के मुद्रण की प्रक्रिया भी जारी है।
सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाओं का मुद्रण गोपनीय शाखा के बजाय प्रकाशन शाखा से कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वहीं, बोर्ड जल्द ही डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हर वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू करता है, जो मार्च के अंत तक चलती हैं। इस बार भी परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से करने की योजना बनाई गई है।
#HBSEExams #HaryanaBoard #Class10 #Class12 #BoardExams2026
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 10
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 139