Home » हरियाणा » हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम लेगा करवट, जीटी बेल्ट पर आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट

हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम लेगा करवट, जीटी बेल्ट पर आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट

हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम मिलेगा करवट
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा धाकड़ न्यूज: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है हरियाणा में मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को जीटी रोड से सटे हुए जिले कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और यमुनानगर, अंबाला , पंचकूला में डार्क येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके चलते शुक्रवार यानी आज इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज के साथ बिजली भी अपनी चमक बिखेरेगी । और साथ ही बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। 18 अप्रैल यानी आज के लिए पंचकुला, अंबाला,  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में बारिश की संभावना है। यह सभी जिले जीटी रोड से सटे हुए हैं।

तापमान सामान्य से अधिक साढे तीन डिग्री ज्यादा

प्रदेश का अधिकतम तापमान वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया इधर प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम मिलेगा करवट
हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम मिलेगा करवट

17 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान

  1. शहर का नाम       अधिकतम तपमान
  2. चंडीगढ़                37 डिग्री
  3. अंबाला                38.4 डिग्री
  4. हिसार                 41.6 डिग्री
  5. करनाल              38 डिग्री
  6. नारनौल             42.7 डिग्री
  7. रोहतक             42.5 डिग्री
  8. फरीदाबाद        41 डिग्री
  9. गुरुग्राम            40 डिग्री
  10. जींद                40 डिग्री
  11. महेंद्रगढ़          42.6 डिग्री
  12. सोनीपत          38.7 डिग्री
  13. मेवात              41.1 डिग्री
  14. रेवाड़ी             41.2 डिग्री
हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम मिलेगा करवट
मौसम की फोटो

पिछले 22 से 23 घंटे में तापमान बदला

पिछले 22 से 23 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरियाणा के सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई । इसके बाद फरीदाबाद का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हाेने से मौसम साफ रहने के चलते तापमान बढ़ोतरी हुई है।

for more latest news: https://haryanadhakadnews.com/
haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स