हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर तोशाम रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन पर एक फैन का मोबाइल फोन तोड़ने और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सेल्फी लेने पहुंचा था रिंकू
मामले में मुलतानी चौक निवासी रिंकू ने आजाद नगर थाना में शिकायत दी है। शिकायत में रिंकू ने बताया कि नववर्ष की संध्या पर तोशाम रोड के एक रिसोर्ट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें हरियाणवी गायक मासूम शर्मा प्रस्तुति देने पहुंचे थे। वह अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम देखने गया था।
रिंकू के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब गायक वहां से जाने लगे, तो मौके पर मौजूद कुछ लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान वह भी मासूम शर्मा के पास सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जिसमें मोबाइल फोन टूटने और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।#MasoomSharma
#HaryanviSinger
#CelebrityControversy
#HaryanaNews
#NewYearProgram
#PoliceComplaint
#BreakingNews
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138