सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा रासुका के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई 8 जनवरी तक स्थगित कर दी है।
पीठ में जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले ने बुधवार को सुनवाई स्थगित करने का आदेश दिया। जस्टिस अरविंद कुमार ने कहा कि पीठ गुरुवार को मामले की सुनवाई करेगी।
सोनम वांगचुक की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए। इससे पहले इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारी की पीठ ने भी कर चुकी है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि वांगचुक की हिरासत अवैध और मनमानी है, और यह उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।
केंद्र और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 24 नवंबर को याचिका पर जवाब देने के लिए समय की मांग की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करने का निर्णय लिया। अदालत ने 29 अक्टूबर को आंगमो की संशोधित याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा था।
#SonamWangchuk #SupremeCourt #RASUCA #GeetanjaliAngmo #JudicialHearing #HumanRights #Laddakh #KapilSibal #TusharMehta #LegalUpdate
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138