Home » हरियाणा » सिल्लाखेड़ा रोड पर नीले सूटकेस में मिली महिला की लाश, गला दबाकर हत्या का प्रारंभिक संकेत

सिल्लाखेड़ा रोड पर नीले सूटकेस में मिली महिला की लाश, गला दबाकर हत्या का प्रारंभिक संकेत

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

गांव सिल्लाखेड़ा रोड पर एक नीले रंग के सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की टीम शव की शिनाख्त और हत्या के मामले की जांच में जुटी हुई है।

गांव सिल्लाखेड़ा के गुरपेज की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई। शव को सूटकेस में पैक करने के लिए हड्डियों को तोड़ा गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सूटकेस नव खरीदा हुआ था और उस पर नई पन्नी लगी हुई थी।

मृतका के पास ही एक बैग में दो लेडीज सूट पाए गए, जिनके रैपर पर असंध की दुकान का पता अंकित है। पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की सटीक वजहों और पहचान का खुलासा होने की संभावना है।#SillakhedaMurder
#CrimeNews
#FemaleDeathCase
#PoliceInvestigation
#BreakingNews

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment