सनौली थाना क्षेत्र से आस्था और तंत्र-मंत्र की आड़ में ठगी और हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तांत्रिक ने बेटे की बीमारी और कथित ऊपरी साए का भय दिखाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया।
आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा कर लिया और उसे पानीपत से असम ले गया। वहां कामाख्या के जंगलों में उसने महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बीमार था और शरीर में लगातार दर्द रहता था। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने उसे बहकाया और अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया।
#SonoliCrime #TantrikFraud #CrimeAgainstWomen #PanipatNews #AssamIncident
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 10
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 139