Home » राष्ट्रीय » संभलिए! हरियाणा की सड़कों पर विजिबिलिटी- जीरो, धुंध की सफेदी में गायब हुआ रात का अंधेरा, कैसा रहेगा मौसम?c

संभलिए! हरियाणा की सड़कों पर विजिबिलिटी- जीरो, धुंध की सफेदी में गायब हुआ रात का अंधेरा, कैसा रहेगा मौसम?c

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

लगातार तीसरे दिन घनी धुंध पड़ी। लगातार दूसरी रात वीरवार को दिन छिपते ही धुंध पड़ने लगी। रात नौ बजे दृश्यता शून्य हो गई। रात का अंधेरा धुंध की सफेदी में गायब हो गया। नेशनल हाईवे से संपृक्त मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली में धुंध से सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। दूसरी ओर, धुंध से गेहूं की फसल को लाभ होगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 दिसंबर तक बादलों की आवाजाही और अधिकतर स्थानों पर सुबह धुंध की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटे में धुंध के और गहराने की संभावना है। उधर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में कई वाहन भिड़े।महेंद्रगढ़ में रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम
वीरवार को को हिसार और नारनौल में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 16.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उत्तरी हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार को अति सघन धुंध का आरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने शनिवार को धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में धुंध छाई रहेगी। इसके बाद 23 और 24 दिसंबर को फिर से धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध के कारण श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट अमृतसर पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान पांच घंटे देरी से उतरी।

अंबाला में पिकअप ने प्रवासी मजदूर को कुचला
अंबाला के नारायणगढ़ में झीड़ीवाला रोड पर स्थित जय भारत सरिया फैक्ट्री के पास घने धुंध में एक पिकअप चालक ने मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की सिविल अस्पताल नारायणगढ़ में इलाज से पहले ही मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर ज्योतिसर चौकी के समीप पिकअप वाहन और रेत से लदा ट्रक पलट गया। इससे यातायात बाधित रहा। पंजाब के कई जिलों में वीरवार को घनी धुंध छाई रही। धुंध के कारण विमान व रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
#HaryanaFog
#ZeroVisibility
#WeatherAlert
#DenseFog
#RoadSafety
#WinterWeather
#BreakingWeather

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment