धाकड़ न्यूज: हरियाणा के राज्यपाल व चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि एक साधना भी है। सीखने की कोई समय सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को जीवन में अनुशासित रहते हुए, निरंतर सीखने, मेहनत तथा सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों, कौशल विकास के साथ-साथ चरित्रवान तथा आशावादी बनने का आह्वान किया। राज्यपाल भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 43 छात्राएं भी थी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की तरफ से साउथ एशियन पैरा ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने क नई एंबुलेंस भी विश्वविद्यालय को समर्पित की।
कठिनाइयों से कभी घबराना नहीं
राज्यपाल ने अपने संबाेधन में कहा कि शिक्षा हमें बेहतर इंसान बनाती है, समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि डिग्री आपकी मेहनत, अनुशासन और ज्ञान का प्रतीक है। यह वह आधार है, जिस पर आप अपने भविष्य का निर्माण करेंगे। उन्होंने समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि वे एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा कठिन हो सकती है, लेकिन कठिनाइयों से कभी घबराना नहीं है।
बंसीलाल हरियाणा के आधुनिक विकास के निर्माता माने जाते हैं
उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल का नाम सम्मान से लिया जाता है। वे हरियाणा के आधुनिक विकास के निर्माता माने जाते हैं। इस विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। यह विश्वविद्यालय उनके उस अमिट दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान पर आधारित था।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को हरियाणा में 2025 में ही लागू किया जा रहा
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक देशभर में लागू हो रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को हरियाणा में मौजूदा वर्ष 2025 में ही लागू किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल ने स्टार्टअप के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने महिला उद्यमियों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी, बवानीखेड़ा विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8239/
Permalink: https://haryanadhakadnews.com/चरखी-दादरी/8315/
व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिंक करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 14
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1022