Home » राष्ट्रीय » वेनेजुएला न जाएं भारतीय नागरिक, अमेरिका की कार्रवाई के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

वेनेजुएला न जाएं भारतीय नागरिक, अमेरिका की कार्रवाई के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

भारत सरकार ने शनिवार रात अपने नागरिकों के लिए एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए वेनेजुएला की यात्रा से बचने की सलाह दी है। यह एडवाइजरी अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर पैदा हुई अस्थिर स्थिति के मद्देनज़र जारी की गई है।

विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा टालनी चाहिए। मंत्रालय ने वहां पहले से रह रहे भारतीयों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अपनी आवाजाही और गतिविधियों को सीमित रखें तथा स्थानीय हालात पर लगातार नजर बनाए रखें। इसके साथ ही भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

#Venezuela
#IndiaAdvisory
#MEA
#IndianCitizens
#TravelAdvisory
#NicolasMaduro
#USVenezuela
#GlobalNews
#ForeignAffairs

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment