धाकड़ न्यूज: अंबाला में बनाए जा रहे शहीदी स्मारक के म्यूजियम में 40 लोगों की सीट वाली हाइड्रोलिक वर्टिकल लिफ्ट लग चुकी है। यह जानकारी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार योजना बना रही कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन होने के बाद छठी से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों के रोस्टर अनुसार इस स्मारक को दिखाने का काम किया जाएगा, ताकि उन्हें भी 1857 की आजादी के इतिहास पता चल सके। शहीदी स्मारक में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

मंत्री ने अधिकारियों व एजेंसी प्रतिनिधियों को कहा कि यहां पर इस कार्य को तेजी से करवाएं और एक-एक गैलरी एवं हाल से सम्बन्धित कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। विज ने कहा कि लगभग 150 आर्टिस्ट, कर्मचारी, अधिकारी यहां पर लगे हुए हैं।
आजादी की पहली लड़ाई 1857 में लड़ी गई :विज
विज ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई 1857 में लड़ी गई। हम उनको यह दिखाना चाहते हैं कि आजाद होने का जज्बा था वो कांग्रेस के जन्म से बहुत पहले शुरू हो गया था। इतने लोगों ने कुर्बानियां दी, झांसी की रानी लड़ी, तांत्या टोपे लड़े, इन्फैंटरी जगह-जगह लड़ी, पेडों से बांध-बांधकर अंग्रेजों ने लोगों को गोलियां मारी और बहुत सारी यूनिटे बाद में डिस्बैंड कर दी गई। कैबिनेट मंत्री ने स्मारक में निरीक्षण के उपरांत विभागीय अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने स्मारक दिखाने के लिए गाइडस के टेंडर करने, लैंड स्केपिंग में सुधार करने, पार्किंग टेंडर करने, सेना से सन् 1857 समय के यदि कोई हथियार हैं तो उन्हें यहां प्रदर्शित करने हेतु लेने एवं अन्य दिशा-निर्देश दिए। शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने यहां पर किए जा रहे कार्यों के बारे मंत्री अनिल विज को विस्तार से जानकारी दी।
For more latest news: https://haryanadhakadnews.com
Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/7216/
Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/6720/
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138