हरियाणा में लिंगानुपात सुधार की दिशा में पंचकूला जिले ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2025 में पंचकूला का जन्म के समय लिंगानुपात (Sex Ratio at Birth – SRB) 971 दर्ज किया गया है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। यह आंकड़ा महिला जन्म दर में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।
सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Civil Registration System) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में पंचकूला जिले में 1000 लड़कों के मुकाबले 971 लड़कियों का जन्म हुआ। यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में पंचकूला का SRB 915 था, जिसके साथ जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। महज एक वर्ष के भीतर लिंगानुपात में आई यह बड़ी छलांग प्रशासनिक सख्ती, निगरानी और जागरूकता अभियानों का परिणाम मानी जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जन्म से पहले लिंग निर्धारण और लिंग-चयनित गर्भपात पर सख्त कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और पंजीकरण प्रणाली की निगरानी ने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई है। प्रशासन का मानना है कि यदि यह प्रयास निरंतर जारी रहे, तो आने वाले वर्षों में पंचकूला लिंग समानता के मामले में एक मॉडल जिला बन सकता है।
#पंचकूला #लिंगानुपात #SRB971 #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #HaryanaNews #महिला_सशक्तिकरण #SexRatioAtBirth #HealthData
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 14
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 133