रूस में भूकंप के बाद 12 देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट
रूस में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद दुनियाभर के कई तटीय देशों पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। इस भूकंप ने 2011 में जापान में आई विनाशकारी सुनामी की यादें ताजा कर दी हैं। बुधवार सुबह भारतीय समयानुसार 4:54 बजे रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जो अब तक के सबसे बड़े भूकंपों में से एक बताया जा रहा है। इसकी वजह से प्रशांत महासागर से सटे देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
सुनामी की शुरुआत – लहरें पहुंचने लगीं तटों तक
रूस में आए इस भूकंप के बाद सुनामी लहरों की शुरुआत हो चुकी है। जापान, अमेरिका और रूस के कई तटीय क्षेत्रों में समुद्र की लहरें अचानक तेज और ऊंची हो गई हैं। हवाई द्वीपों पर भी लहरें टकराने लगी हैं। हालांकि फिलहाल लहरों की ऊंचाई कम है, लेकिन विशेषज्ञ इसे बड़े खतरे का संकेत मान रहे हैं। हवाई के समुद्री तटों से लोगों को एहतियातन हटाया जा रहा है।
किन देशों पर मंडरा रहा है खतरा?
इस भूकंप के बाद निम्नलिखित 12 देशों में सुनामी का खतरा बताया जा रहा है:
रूस, जापान, अमेरिका, कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, चीन, फिलीपींस, ताइवान और इंडोनेशिया।
इन देशों के कोस्टल इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है।
अमेरिका में कितना असर हो सकता है?
सुनामी का असर अमेरिका के लगभग 10 करोड़ लोगों तक पहुंच सकता है। हवाई, अलास्का, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, ऑरेगन, टेक्सास, न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना और लुइसियाना जैसे 9 राज्यों में खतरे की आशंका जताई गई है। हवाई की 15 लाख और अलास्का की 7.5 लाख आबादी खतरे में है, जबकि अकेले कैलिफोर्निया में 3.90 करोड़ लोग प्रभावित हो सकते हैं।
जापान में हालात गंभीर
जापान में प्रशांत महासागर के किनारे स्थित तटीय इलाकों में बड़ी लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। जापान के मौसम विभाग ने होक्काइडो से क्यूशू तक के क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और लोगों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है।
स्थिति पर लगातार नजर
विभिन्न देशों की आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रशांत महासागर से सटे सभी देशों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131