Home » राष्ट्रीय » क्रिसमस पर ईसाइयों पर कथित हमलों को लेकर शशि थरूर की चिंता, बोले—यह संविधान और स्वतंत्रता पर हमला

क्रिसमस पर ईसाइयों पर कथित हमलों को लेकर शशि थरूर की चिंता, बोले—यह संविधान और स्वतंत्रता पर हमला

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

क्रिसमस के अवसर पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश के विभिन्न हिस्सों में ईसाइयों पर हुए कथित हमलों और विरोध प्रदर्शनों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केरल के पलक्कड़ में कैरोल गायन समूह पर हुए हमले का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे घटनाक्रम न केवल किसी एक समुदाय, बल्कि भारत के संवैधानिक मूल्यों और नागरिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हैं।

शशि थरूर ने कहा कि जब किसी समुदाय की धार्मिक परंपराओं और आस्था पर हमला होता है, तो वह केवल उस धर्म के लोगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे देश और संविधान द्वारा प्रदत्त पूजा एवं आस्था की स्वतंत्रता पर हमला माना जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में देश को अपने ईसाई भाइयों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

दरअसल, शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश के बरेली और राजस्थान के नागौर में क्रिसमस कार्यक्रमों के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों और कथित धमकियों की खबरों पर दुख जताया। उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए सत्तारूढ़ भाजपा से जिम्मेदाराना रुख अपनाने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।एकजुटता की अपील

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्तमान दौर में एकजुटता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ईसाई समुदाय पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। केरल के पलक्कड़ में कैरोल गायन समूह पर हमला न केवल चिंताजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरे की घंटी है।

थरूर ने कहा कि जब धार्मिक परंपराओं को निशाना बनाया जाता है, तो केवल ईसाई ही नहीं, बल्कि हर भारतीय प्रभावित होता है। यह पूजा की स्वतंत्रता और आस्था की उस संवैधानिक गारंटी पर हमला है, जो हर नागरिक को समान रूप से प्राप्त है। ऐसे में सभी भारतीयों को एकजुट होकर ईसाई समुदाय के साथ खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले 17 वर्षों से सांसद हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी समुदायों के साथ एकजुटता दिखाना उनकी प्राथमिकता रही है। उनके अनुसार, केरल की राजनीति की मूल भावना ही सभी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान पर आधारित रही है।
#ShashiTharoor #Christmas #IndiaCulture #Congress #PoliticalReaction #CommunalHarmony #IndianPolitics

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स