खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इस फैसले से हरियाणा के नरवाना और जींद सहित कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो श्रद्धालुओं को खाटू श्याम के नजदीकी स्टेशन रींगस तक पहुंचने में सहायक होगी।
ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा–कुरुक्षेत्र स्पेशल 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगी, जो फुलेरा से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान कर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन का ठहराव कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से चलकर रात 12:52 बजे नरवाना पहुंचेगी, जहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन 1:23 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी और वहां से 1:25 बजे रोहतक के लिए रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचेगी। रींगस से श्रद्धालु खाटू श्याम धाम के लिए बस अथवा अन्य स्थानीय साधनों से यात्रा कर सकते हैं। रींगस से आगे चलकर ट्रेन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह 9:50 बजे चलेगी और रेनवाल होते हुए 10:50 बजे रींगस पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 4:28 बजे जींद पहुंचेगी, जहां दो मिनट रुकने के बाद 5:05 बजे नरवाना के लिए रवाना होगी। इसके बाद कैथल होते हुए यह ट्रेन रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
इसके अतिरिक्त, जींद से खाटू श्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 10:30 बजे नियमित ट्रेन सेवा भी उपलब्ध है।
#KhatuShyam #SpecialTrain #IndianRailways #Pilgrimage #RailwayNews #Jind #Narwana
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138