मुंबई में एक ऑटो चालक ने किराया न देने वाले यात्रियों से पैसे वसूलने के लिए बुर्का पहनकर भेष बदला, लेकिन स्थानीय लोगों ने सोमवार को उसे बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले तौसीफ मोहम्मद शेख ने पार्कसाइट इलाके में अपनी ऑटो रिक्शा में तीन यात्रियों को उतारा था। हालांकि, विवाद होने पर तीनों बिना किराया दिए भाग गए।
इस तरह हुआ शक
तीनों को ढूंढने और किराया वसूलने के शेख ने भेष बदलकर बुर्का पहनने का फैसला किया। हालांकि, यह योजना तब विफल गई जब स्थानीय लोगों को उसकी चाल पर शक हुआ और अंतत: उसकी जींस और जूतों ने उसकी असली पहचान उजागर कर दी।
पुलिस ने क्या बताया?
एक अधिकारी ने बताया कि पार्कसाइट इलाके में एक मस्जिद के पास भीड़ जमा हो गई और तौसीफ को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। घटना के समय तौसीफ नशे में था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से बचाया। अधिकारी ने आगे बताया कि उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया और मामला दर्ज किया गया।
#मुंबई #ऑटो_ड्राइवर #बुर्का #बच्चा_चोर #वीडियो_वायरल #क्राइम_न्यूज #लोकल_इंडिया
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 18
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 137