महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें हासिल कर भाजपा मुंबई और पुणे सहित राज्य के एक दर्जन से अधिक नगर निगमों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत को पार्टी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार के पारंपरिक गढ़ों में सेंध लगाने के रूप में देखा जा रहा है।
227 सदस्यीय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में भाजपा ने 89 सीटें जीतकर ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त कर दिया। भाजपा की सहयोगी शिवसेना को 29 सीटें मिलीं, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 65 सीटें हासिल कीं।
इस परिणाम ने महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं और भाजपा की स्थिति को स्थानीय स्तर पर और मजबूत किया है।
#MaharashtraElections #BJPVictory #MumbaiPolitics #PuneCivicPolls #BMCResults
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 10
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 139