कोलकाता (पश्चिम बंगाल): बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए भाजपा के आईटी सेल द्वारा विकसित मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में आगामी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे के समापन पर पत्रकारों से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया के दौरान योग्य मतदाताओं को मृत घोषित किया जा रहा है और बुजुर्ग, बीमार या अस्वस्थ लोगों को सुनवाई में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग का यह कदम गैरकानूनी, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है और इसे अब और नहीं चलने दिया जाएगा।
यह आरोप उसी दिन सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया के दौरान मनमानी और अनियमित कार्रवाइयों का सहारा लिया जा रहा है।
#ममता_बनर्जी #निर्वाचन_आयोग #एसआइआर #मतदाता_सूची #भाजपा #डेरेक_ओ_ब्रायन #बंगाल #चुनाव
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138