
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अनेक मांगोंं को लेकर आज बुधवार को किसान व केंद्र सरकार के बीच सातवें दौर की बातचीत होने वाली है। इसमें केबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी व पीयुष गोयल बैठक में आएंगे। किसानों की ओर से गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर सहित 28 किसान नेता पहुंच गए है। वार्ता से पहले ही पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे किसानों को चंडीगढ़ बार्डर पर रोक लिया है। पुलिस ने ज्यादा वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी है व बताया कि उन्हें अफसरों से किसानों को जाने का कोई आदेश नहीं मिला है। कुछ देर बाद किसानों को जाने दिया।
शंभू बार्डर पर पुलिस फोर्स बढ़ाई: सरवन पंधेर
वार्ता से पहले सरवन पंधेर बोले, इस वार्ता से कुछ ना कुछ हल निकलना चाहिए। इस आंदोलन के चलते कई दिन हो गए है। हमे उम्मीद है कि एमएसपी कानून पर आगे वार्ता बढ़ेगी।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138