धाकड़ न्यूज: हरियाणा के जींद जिले में एक मां ने अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के चक्कर में तांत्रिकों से 25 लाख खो बैठी। तांत्रिक ने उसे बताया की उसके घर में पैसों व सोने भरे मटके दबे है। इन्हीं मटकों के दबे होने के कारण बेटे के बीमार होने की वजह बताई। इन मटकों को निकालने के बदले विदेश से सामान मंगवाने के बहाने बेटे की मां से 20 लाख रुपये की डिमांड की और जिसके चक्कर महिला व उसके परिवार ने जमीन बेच दी।
ठगों ने खुद ही मटके दबाकर निकाल दिए और 5 लाख रुपये और लेकर भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने महिला को डराया धमकाया कि वह 32 लाख रुपये और दे नहीं तो उसके बेटे की मौत हो जाएगी। तब परिवार पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
महिला ने बताया बेटे का इलाज करवाया लेकिन कहीं भी ठीक नहीं हुआ
सफीदों निवासी एक महिला ने बताया कि उसका बेटा 23 साल का है और वह मानसिक रूप से बीमार रहता है। वह होश खो बैठता है और दौरे भी आते है। उसके इलाज के लिए हर जगह गए लेकिन बेटे को कहीं भी आराम नहीं मिला। कुछ लोग उसके घार आए और बोले एक विजिटिंग कार्ड देते हुए कहा कि इस बाबा के पास आपके बेटे की बीमारी का इलाज मिलेगा। महिला ने बताय कि वह अपने बेटे की बीमारी को लेकर बहुत परेशान रहती थी। महिला ने विजिटिंग कार्ड को देखा। और उस मोबाइल नंबर पर फोन किया। इसका पता महेश नगर अंबाला का दिया हुआ था।

कार्ड पर लिखा था A to Z समाधान
कार्ड में लिखा था कि 72 घेटों के अंदर आपकी हर तरह की समस्या का 101 प्रतिशत समाधान । खुला चैलेंज शक्ति चमत्कार अपनी आंखों से देखें, वर्ल्ड फेमस गुरु मलिक जी। इसकी फीस 201 रुपये बताई गई थी। कार्ड में लिखा था कि घर में खून के छींटे, किसी का किया कराया, ऊपरी असर, बीमारी में दवा न लगना, सौतन से दुश्मन से छुटकारा, सास बहु में झगड़ा, पत्नी पति में अनबन, विदेश यात्रा में बाधा आना सहित A to Z समाधान। महिला ने कार्ड पर लिखे मोबाईल नंबर पर कॉल की तो बोले सब ठीक कर देंगे। और जिससे फोन पर बात हुई तो उसका नाम कबीर था। कबीर के पिता का नाम अकबर बताया गया था। महिला ने अपने बेटे की बीमारी के बारे में बताया कि तो बोले सब ठिक कर देंगे।
तांत्रिक ने मटके से नागिन निकालकर दिखाई
महिला ने बताया कि आरोपित घर अपने जादू टोने करने लगे और ढोंग रचान लगे। उन्होंने मटके से नागिन निकाल कर दिखाई। आरोपित ने कहा कि विदेश से धन व मटकों के अंदर का संकट बाहर निकालने के लिए विशेष सामग्री और खाली शीशियां मंगवानी पड़ेगी। ये सामान मंगवाने के बाद खजाना निकाला जाएगा। और संकट को शीशी में कैद किया जाएगा। इस पर 20 लाख खर्च होंगे। आरोपी ने उस समय मटके से नागिन भी निकाल कर दिखाई थी। जिसस उन्हे और उस पर विश्वास हो गया था।
ये सब करने के बाद आरोपी का चेला आता रहता था और घर पर झाड फूंक करता रहता था। एक दिन रात को कमरे में धागे बांधे ओर एक कमरे के ऊपर ताला लगाया। वह भरोसा करते रहे। महिला ने बताया कि उसने अपनी 20 लाख में जमीन बेच दी थी ।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=7281&action=edit
व्हाटसएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिंक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138