अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिली है। इससे एक बात तो स्पष्ट कही जा सकती है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस गिरावट को वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। एशियाई बाजार 10 प्रतिशत तक गिरे हैं।
अभी 11.45 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2,765.32 अंक गिरने के बाद 72,599.37 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 891 अंक की गिरावट लेकर 22,012.90 पर है।
बाजार में गिरावट के 3 कारण माने जा रहे हैं। इसमें पहला कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। चीन ने इसके बदले में अमेरिका पर 34% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इसमें चिंता का कारण यह है कि सामान महंगा हो जाएगा। सामान महंगा होने के कारण लोग खरीदारी कम करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की चाल सुस्त पड़ सकती है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138