धाकड़ न्यूज, बठिंडा: बीते दिनों में थाना कैंट क्षेत्र में पिस्तौल के नाेक पर शराब ठेके से नकदी लूटी गई थी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। इन आरोपियों की तलाश के लिए निकली सीआईए पुलिस टीम पर रविवार शाम को गोलीबारी हुई। इस दौरान परसराम नगर में आरोपी अमरजीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे एएसआई सुखप्रीत सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी अमरजीत अपने साथियों राजीव व रोहित के साथ फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को नहर के पास घेर लिया। वहां भी अमरजीत ने दोबारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में अमरजीत और राजीव की टांग में गोली लगी। वहीं, रोहित ने मौके पर ही पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना केनाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपियों के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ
एसएसपी अमनीत कोंडल ने सोमवार (आज) सुबह प्रेस को जानकारी देते हुए बताया, बीते दिनों शराब ठेके से हुई लूट की वारदात में आरोपी शामिल थे। इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। हमें सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित के घर परसराम नगर में कहीं छिपे हुए हैं। जिस पर सीआईए की टीम ने छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या अवैध। आरोपी अमरजीत सिंह का एक साथी जेल में बंद है, जिससे वह लगातार संपर्क में था। पुलिस को शक है कि हथियार आरोपी को जेल में बंद व्यक्ति ने मुहैया करवाया होगा। इस संबंध में गहराई से जांच की जा रही है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
ये खबर भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: छात्रा से दुष्कर्म मामले में पास्टर जश्न गिल का भाई जम्मू से गिरफ्तार
फरीदकोट एनकाउंटर : पुलिस का एक्शन, कुख्यात बदमाश गगनी घायल
जालंधर में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां, एक घायल
व्हाटसएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिंक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 125
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1133