धाकड़ न्यूज, बगहा: बगहा के भितहा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बलुआड़वा राजबंशी टोला में गैस सिलेंडर फटने से भीषण अग्निकांड हुआ। गैस के रिसाव से सिलेंडर फटने से लगी आग से करीब 60 से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग की लपटे इतनी तेज थी की इसमें बकरियां, किमती सामान व और मवेशी जल गए। इस दौरान आग बुझा रहे ग्रामीणों के हाथ-पैर झुलस गए। तीन बच्चे भी लापता बताए जा रहे है। दर्जनों परिवार बेघर हो गए।

सिलेंडर फटने से ही लगी आग: मुखिया
वहां के स्थानीय मुखिया जितेंद्र बैठा ने बताया कि गांव में किसी के घर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया और आग लग गई। यह आग गंभीर हो गई व पुरे गांव में लग गई। आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। बहुत से लोग बेघर हो गए। कुछ के पास रहने के लिए छत तक नहीं बची।
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई। प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड की बड़ी गाडियां भी मंगवाई गई। पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने का अश्वासन भी दिया।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 124
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1132