सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए उनके खाते में पैसे डाले जाएंगे।70 हजार लाभार्थियोंं के बैंक खाते में 150 करोड़ डाले जाएंगे, कल यानी वीरवार तक किस्त उनके खाते में भेज दी जाएगी। सीएम ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में विधायक शीशपाल केहरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि योजना का लाभ उठाने वाले के लिए स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले लोगों के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक पोर्टल बनाया हुआ है सीएम सैनी ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की गारंटी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की तो है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138