लेटेस्ट न्यूज़
हर घर तिरंगा अभियान के बाद बढ़ी राष्ट्रीय ध्वज की संख्या, पानीपत में सालाना आठ करोड़ तिरंगों का किया जा रहा पुनर्चक्रण | खनन कार्य बंद, निर्माण सामग्री महंगी; GRAP-4 के कड़े प्रतिबंध लागू, NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार | कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण | हरियाणा DGP के पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, अतिरिक्त काम देख रहे ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक | ‘केरल में राजनीतिक प्रभाव बढ़ा’, स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले राजीव चंद्रशेखर | पीएम मोदी से मुलाकात, अरुण जेटली स्टेडियम में इवेंट और… मेसी का दिल्ली दौरा आज, क्यों है खास? |
Home » राष्ट्रीय » पिछले साल कितने लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता? केंद्र ने संसद में दी जानकारी

पिछले साल कितने लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता? केंद्र ने संसद में दी जानकारी

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

भारत की नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में काफी कमी आई है। पिछले साल केवल 2.06 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी और दूसरे देश में जा बसे। ध्यान देने वाली बात है कि ये आंकड़ा पिछले तीन सालों की तुलना में बेहद कम है।

दरअसल, राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 2022 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है।

पांच सालों में कितने लोगों में छोड़ी नागरिकता?

गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय की ओर से राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक लिखित जवाब में साल 2011 से साल 2024 के बीच भारतीय नागरिकता छोड़कर किसी दूसरे देश की नागरिकता लेने वाले लोगों की संख्या में जानकारी दी।

बता दें कि राज्य सभा सांसद प्रकाश करैत ने अपने सवाल में पिछले पांच साल के दौरान भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की जानकारी के बार में सवाल किया था।

केंद्रीय मंत्री ने जवाब में बताया कि 2020 में 85,256, 2021 में 1,63,370 , 2022 में 2,25,620 , 2023 में 2,16,219 जबकि 2024 में 2,06,378 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। ये सभी लोग किसी दूसरे देश में जा बसे हैं। सामने आए आंकड़ों से साफ है कि साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

साल 2019 में सबसे अधिक लोगों ने छोड़ी नागरिकता

इसी सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने साफ किया कि साल 2011 से साल 2019 के बीच भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। आंकड़े बताते हैं कि साल 2011 में 1,22, 819 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। वहीं, साल 2014 में 1,29,328 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी।

पिछले साल इसी प्रकार के आंकड़े को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। विपक्ष ने मोदी सरकार की नीतियों को विफल करार देते हुए कहा था कि लोग सरकार की खराब नीतियों के कारण देश छोड़ने पर मजबूर हैं।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स