धाकड़ न्यूज: पानपत शहर में क्राइम हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। पता नहीं चलता की गुस्सा किस बात पर आ जाए और चाकू्, या गोली चला दी जाए। ऐसा नजारा देखने को मिला शनिवार देर रात को। रात करीब 9 बजे रविंद्रा अस्पताल में एक बदमाश ने स्वीपर बीर सिंह को गोली मार दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि आरोपी ने स्वीपर से इतना पूछा था कि उसकी रिवाल्वर का लाइसेंस गुम हो गया है। कहीं देखा है क्या? उसने जैसे ही मना किया तो आरोपी ने उस गोली चला दी। गोली स्वीपर की गर्दन मे फंस गई। बदमाश गोली मारकर वहां से भाग गया। अस्पताल के गनमैन ने उसे देखा और उसका पीछा किया। थोड़ी दूर जाकर गनमैन ने उसे पकड़ लिया। गनमैन ने उसे आठ मरला चौकी में पुलिस को सौंप दिया। जिसको गोली लगी वह अस्पताल में स्वीपर है उसका नाम बीर सिंह है।
पहले भी हो चुकी घटनाएं
18 मार्च मंगलवार देर रात दो दोस्तों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 9 मार्च को पति ने पत्नी को तेल डाल जिंदा जला दिया था।10 मार्च को शहर की हाली कालोनी से लापता बच्ची का शव 13 मार्च को सोनीपत में नहर के पास मिला। 11 मार्च को पानीपत की हरिसिंह कालोनी में हत्या। 17 मार्च को शहर के सेक्टर-12 में एक फार्मा कंपनी के मैनजर की हत्या उसी के मौसेरे भाई ने चाकू से हत्या कर दी। 18 मार्च को नूरवाला की जसबीर कालोनी में दो दोस्तों नीरज और सूरज की हत्या कर दी। 21 मार्च को जजपा नेता रवींद्र की गोली मारकर हत्या उसके दो दोस्तों को भी गोली लगी है।26 मार्च को पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में घर से लापता 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई युवक का शव गांव के खेतों में पड़ा मिला शव की सूचना होने पर पुलिस तुरंत मौका पर पहुंची युवक के शरीर को 15 जगह से कटा हुआ। युवक का शव मिलने पर उसके शरीर पर 15 जगह से कटा हुआ मिला उसके गले को भी धारदार हथियार से काटा गया युवक को।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138