धाकड़ न्यूज: उत्तर प्रदेश का रहने वाला नौमान इलाही पाकिस्तान के आतंकी संगठन के लिए काम करता था। उसे पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाैमान इलाही आठवीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है और वह करीब 24 साल का है। उसके पिता की करीब चार से पांच साल पहले मौत हो गइ थी। उसके पिता अहसान इलाही लोगों के पासपोर्ट बनवाने का काम करते थे। पिता की मौत के बाद नौमान ने पासपोर्ट बनवाने वाला काम संभाल लिया। नौमान इलाही ने इस काम से पाकिस्तान और दुसरे मुस्लिम देशों में जाने वाले लोगों के पासपोर्ट बनवाने का काम किया करता था।
पानीपत ने सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था
पुलिस की माने तो नाैमान पासपोर्ट बनवाने के धंधे के बारे में किसी को ज्यादा नहीं बताया करता था। यहां तक उसके बहन जीजा को इस बारे में पता नहीं था। सुफिया एजेंसियों काे शक है कि इसी दौरान वह आतंकी इकबाल काना में मिला है या उससे संपर्क हुआ है। पासपोर्ट वाले काम को छिपाने के लिए उसने पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर रहा था।

परिवार में सबसे छोटा है नौमान इलाही
नौमान इलाही छह भाई बहन है, तीन बहन तथा तीन भाई है। वह घर में सबसे छोटा है और बाकी सभी की शादी हो चुकी है। नाैमान के जीजा ने बताया कि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। नौमान एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के ताैर पर काम करता था। वहां से उसको 12 हजार रुपये मिलते थे।
नौमान कई कई दिन घर से बाहर रहता था
नौमान शनिवार को दिल्ली जाने के लिए निकला था और बोलकर निकला की मै शाम तक लौट आउंगा। लेकिन वह रात तक नहीं लौटा। इससे पहले वह कई बार घर से कई दिन तक बाहर रहता था। रविवार को खुफिया डिपार्टमेंट के अधिकारी उसके जीजा के घर पहुंचे तो उन्हें नौमान के इस गंदे काम का पता चला। खुफिया विभाग की टीम ने सबके ब्यान दर्ज किए।
नौमान की बहन सदमे में है
नौमान की बहन ने बताया कि मेरा भाई ऐसा निकलेगा कभी सोचा नहीं था, बहन सदमे है और कुछ ज्यादा बोल नहीं पा रही है। बस एक ही बात कह रही है मेरा भाई ऐसे काम करेगा मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकती। उसकी बहन के ब्यान में कहा तथा प्रशासन से गुजारिश की कि मामले की जांच गहराई से करें। हां मेरा भाई दोषी है तो उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए।
फोटो और वीडियाें बनाकर पाकिस्तान भेजता था
पुलिस के मुताबिक नौमान का देश की हर एक हरकत पाकिस्तान तक पहुंचाना होता था। इसका सबूत उसके मोबाइल से मिले फाेटो ओर वीडियों है। वह ज्यादातर जानकारी रेलवे स्टेशनों की देता था। और पता चला है वह हर फोटो और वीडिया के 4 से 5 हजार रुपये लेता था। और तो और पाकिस्तान के कई ग्रुपों को वह यह जानकारी देता था। और सबसे अलग अलग रुपये ले रहा था। वह सप्ताह में 3 से 4 बार एक वीडियों बनाकर पाकिस्तान भेजता था।
नौमान के पाकिस्तान में रहते हैं रिश्तेदार
वहीं गद्दार नाैमान इलाही का सीधे तौर पर पाकिस्तान से भी नाता है। वहां पर उसकी बुआ और मौसी रहती हैं। जिनका पूरा परिवार भी वहीं रहता । नौमान पाकिस्तान जा चुका है और उसके रिश्तेदार भारत भी आ चुके है। जांच में उसकी पाकिस्तानी ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=8543&action=edit
https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=8358&action=edit
व्हाटसएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिंक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138