Home » राष्ट्रीय » पहाड़ों से गिरेगी जमी हुई बर्फ, कश्मीर के पांच जिलों में एवलांच की चेतावनी, अगले 24 घंटे मुश्किल भरे

पहाड़ों से गिरेगी जमी हुई बर्फ, कश्मीर के पांच जिलों में एवलांच की चेतावनी, अगले 24 घंटे मुश्किल भरे

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी को देखते हुए बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने पांच जिलों डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन के लिए कम खतरे वाली हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों से 2,800 मीटर ऊपर हिमस्खलन होने की संभावना है। लोगों से हिमस्खलन वाले इलाकों से बचने और आधिकारिक सलाह मानने को कहा गया है।

क्या होता है एवलांच?
एवलांच तब आता है, जब ऊंची चोटियों पर ज्यादा मात्रा बर्फ जम जाती है और दबाव ज्यादा होने पर बर्फ अपनी जगह से खिसक जाती है। बर्फ की परतें खिसकती हैं और तेज बहाव के साथ नीचे की ओर बहने लगती हैं। रास्ते में जो कुछ आता है, उसे भी ये बहा ले जाती हैं। इसलिए पर्वतारोहण काफी जोखिमभरा होता है।

कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 दिसंबर तक लगभग बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर से एक जनवरी तक कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स