
धाकड़ न्यूज, हरियाणा-पंजाब: हरियाणा और पंजाब के दो हॉकी ओलिंपियन खिलाडियों ने शादी रचाई है। वुमन हॉकी टीम की समर्थक उदिता दूहन हिसार की व हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह जालंधर के रहने वाले है। उदित हिसार जिले के नंगल गांव से ताल्लुख रखती है तो वहीं, मनदीप सिंह का जन्म जालंधर के मिट्ठापुूर गांव में हुआ। इन दोनों ने शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन के पास गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए। शादी के समय दोनों के परिवार और कई भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। सिख रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई। और दोनों ने हरियाणवी ड्रैस व हॉकी वर्दी में फोटो खिचवाई।
मनदीप व उदिता के बारे में जानें
मनदीप सिंह अभी पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है। और उन्हें हॉकी टीम की गोल मशीन भी कहा जाता है। उन्होंने हॉकी की शुरूआत जालधंर की सुरजीत एकेडमी से की है। वहीं, उदिता ने हैडंबाल से शुरूआत कर हॉकी को अपना केरियर बनाया था। उन्होंने कई मेडल भी जीते है। उदिता हाॅकी खिलाड़ी के अलावा मॉडलिंग भी करती है।और वह हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी भी रही है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131