Home » हरियाणा » पंजाब के लोग भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके: नायब सैनी

पंजाब के लोग भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके: नायब सैनी

पंजाब के लोग भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके: नायब सैनी
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज : पंजाब भाजपा के जिला अध्यक्ष खन्ना एवं प्रदेश प्रवक्ता तथा युवा विकास बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन भूपिंदर सिंह चीमा जी और वरिष्ठ भाजपा नेता अमनदीप सिंह गिल व अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं ने आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की।पंजाब के लोग भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के हर क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ता लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। पंजाब प्रदेश के लोग वर्तमान सरकार की विफलताओं से त्रस्त होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपना मानते हैं, अपना समझते हैं और उनसे हक से अपनी बात कहते हैं। प्रधानमंत्री के प्रति जनता में अटूट विश्वास और गहरे जुड़ाव की भावना है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री की नीति, नीयत और नेतृत्व पर पूर्ण जनसमर्थन की मुहर लगाकर तीसरी बार ऐतिहासिक जनादेश दिया। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हरियाणा पूर्ण सहभागिता निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस संकल्प सिद्धि में हरियाणा देश के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और विकसित भारत के मानचित्र पर विकसित हरियाणा की भी तस्वीर होगी।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स