नए वर्ष पर प्रदेशभर के 1,019 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवन नई चमक के साथ नजर आएंगे। प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने इसके लिए 20 करोड़ 10 लाख 42 हजार रुपये की राशि जारी की है।
इस बजट से विद्यालय भवनों पर रंग-रोगन और सफाई का कार्य किया जाएगा, जिससे वे नए रूप में दिखाई देंगे। सबसे अधिक नूंह जिले के 340 विद्यालय इस सूची में शामिल हैं, जबकि महेंद्रगढ़ जिले का केवल एक विद्यालय इसमें है।
कुरुक्षेत्र के 11, करनाल के 58, अंबाला के 8, फरीदाबाद के 72, गुरुग्राम के 92, पलवल के 78 और पानीपत के 64 विद्यालय भी इस योजना में शामिल किए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेशभर के विद्यालयों ने भवनों की मरम्मत, रख-रखाव और अन्य आवश्यकताओं को लेकर अपनी मांगें भेजी थीं। इन्हीं मांगों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक बजट से 20.10 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
#EducationNews #HaryanaSchools #SchoolRenovation #PrimaryEducation #BudgetAllocation
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 10
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 139