Home » लेटेस्ट न्यूज़ » दिल्ली: पुलिस और वांटेड अपराधी के बीच मुठभेड़, हत्या का आरोपी मेहताब गिरफ्तार

दिल्ली: पुलिस और वांटेड अपराधी के बीच मुठभेड़, हत्या का आरोपी मेहताब गिरफ्तार

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

वेस्ट दिल्ली के पटेल नगर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम हत्या के मामले में वांछित आरोपी मेहताब को पकड़ने पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी जिला पुलिस की टीम हत्या के आरोप में फरार मेहताब की तलाश में पटेल नगर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, मेहताब ने उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मेहताब घायल हो गया।

घायल मेहताब को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश गिरफ्तार

उधर, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली। एक मुठभेड़ के दौरान ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोविंद कुमार उर्फ केदार के रूप में हुई है, जो भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव का निवासी है। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोप दर्ज हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय कुमार रेड्डी ने मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात रजला मोड़ के पास पुलिस की एक टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह मोड़ लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई और आरोपी पास की झाड़ियों की ओर भागने लगा।

जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली गोविंद कुमार उर्फ केदार के पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

#पुलिस_मुठभेड़

#वांटेड_आपराधी

#हत्या_का_आरोपी

#मेहताब_गिरफ्तार

#क्राइम_न्यूज़

#लोकल_न्यूज़

#सुरक्षा_प्रशासन

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment