हरियाणा धाकड़ न्यूज: अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली स लौट आई है दामाद और सास ने दादों थाने में सरेंडर किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है इस मामले में पंचायत होती रही और परिवार जनों को बुलाया गया।पुलिस के समझाने के बाद अनीता उर्फ सपना देवी के पति जितेंद्र का दिल पसीज गया और वह उसे अपने घर लाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन सपना देवी अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी उसका कहना था कि वह अब राहुल के साथ ही रहेगी और और उसके साथ ही जीवन बिताएगी। इसके बाद पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
6 अप्रैल को हुई थी फरार 16 को वापस आ गए
मंडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी की शादी दादो थाना क्षेत्र के गांव नगला मछरिया निवासी ओमवीर के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी गोद भराई की रस्म हो चुकी थी 16 अप्रैल को बारात आनी थी दोनों तरफ शादी के कार्ड बट रहे थे और रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे लेकिन इससे 9 दिन पहले 6 अप्रैल को राहुल अपनी होने वाली संस अनीता उर्फ अपना देवी को लेकर फरार हो गया दोनों परिवारों ने थाने में शिकायत देकर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस इन्हें खोजती रही लेकिन दोनों दिल्ली बिहार नेपाल तक घूम रहे थे इसके बाद 16 अप्रैल को इन्होंने दादों थाने में आकर सरेंडर कर दिया। महिला ने अपनी मर्जी से राहुल के साथ जाने की बात कबूली
पंचायत में गांव के लोग भी पहुंचे थे
दादों थाने में सरेंडर करने के बाद दादों पुलिस ने राहुल और सपना देवी को मंडराक थाने में ट्रांसफर कर दिया। मंडराक थाने में गुरुवार को महिला और उसके परिवार के लोगों को बुलाया गया था। महिला का पति जितेंद्र जब थाने पहुंचा तो उसके साथ गांव के लोग भी पहुंचे थे, उसके दोनों बेटे भी साथ में पहुंचे थे थाने के ही मीटिंग हॉल में 7 घंटे तक पंचायत होती रही। पुलिस दोनों पक्षों को समझती रही लोगों ने पति को समझाया कि राहुल ने महिला को बहलाया है पहले भी वह गांव की महिला को लेकर भाग चुका है। लोगों और पुलिस के समझाने पर महिला का पति बोला कि वह अपनी पत्नी की सारी गलतियों को माफ करने के लिए तैयार है । वह अपने बच्चों के लिए उसे घर ले जाएगा और पहले की तरह ही साथ रखगा। लेकिन महिला ने घर जाने से मना कर दिया शाम 7:08 बजे तक थाने में यह समझौता वार्ता चलती रही यानी पंचायत चलती रही।

महिला का दिल बच्चों के लिए भी नहीं पसीजा
इस पंचायत में महिला को सभी समझाते रहे लेकिन महिला ने किसी एक की भी नहीं मानी महिला का पति जितेंद्र ने उसे कई बार घर चलने को कहा। लेकिन सपना देवी अपने निर्णय पर अड़ी रही। यहां तक के बच्चों ने भी अपनी मम्मी को घर चलने के लिए बोला लेकिन मां का दिल नहीं पिघला और तस से मस नहीं हुई वह बोली कि अब मैं घर नहीं आऊंगी। मेरे बच्चे मेरा पति संभालेगा मैं अब राहुल के साथ पूरी जिंदगी बिताऊंगी।
महिला ने चोरी के आरोप से किया इनकार
जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि वह जाते समय घर से 3.50 लख रुपए और 5 लाख के जेवर ले गई थी जो उसने अपनी बेटी शिवानी की शादी के लिए रखे थे लेकिन महिला जब थाने आई तो उसने इस बात से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह अपने साथ सिर्फ ₹200 लेकर गई थी और चोरी के बाद बिल्कुल गलत है।वहीं दूसरी ओर सास के साथ फरार होने वाले राहुल ने बताया कि अगर अपना देवी अपने परिवार के पास लौटना चाहती है तो उसे इस बात से कोई एतराज नहीं है अगर वह राहुल के साथ ही रहना चाहती है तो वह उसे रखने के लिए तैयार है और जीवन भर उसका साथ निभाएगा।
ये था मामला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जो कि दामाद व सास का रिशता मां-बेटे का होता है वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में बेटी की शादी से पहले एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई। सास अपने साथ करीब 2.50 लाख रुपये व गहने भी घर से ले गई। इन दोनों का अफेयर है यह किसी को पता तक नहीं चला। दामाद ने अपनी सास को एक मोबाइल फाेन उपहार में दिया था फिर चोरी-चोरी दोनों बाते करने लगे। यहीं से दोनों में प्रेम हो गया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति जितेंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
for more latest news: https://haryanadhakadnews.com/
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN





Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138