तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक 53 वर्षीय किसान और उसकी लिव-इन पार्टनर को झोपड़ी के भीतर बंद कर आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक वारदात में झोपड़ी के अंदर फंसे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान चेंगम क्षेत्र के पक्कीरिपालयम गांव निवासी किसान पी. शक्तिवेल और उनकी 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर एस. अमृतम के रूप में हुई है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
चेंगम थाने के इंस्पेक्टर एम. सेल्वराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पक्कीरिपालयम गांव में एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान झोपड़ी के भीतर दो शव बरामद हुए, जो बुरी तरह जले होने के कारण पहचान में मुश्किल पैदा कर रहे थे।
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों को जानबूझकर झोपड़ी में बंद कर आग लगाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों तथा आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
#तमिलनाडु #तिरुवनमलाई #जिंदा_जलाकर_हत्या #लिवइन_पार्टनर #गांव_में_वारदात #क्राइम_न्यूज़ #TamilNaduCrime
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138