बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हाथ मिलाने को लेकर पाकिस्तान के स्पीकर की कथित होड़ ने कूटनीतिक हलकों में चर्चा पैदा कर दी है। इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व भारतीय राजनयिक सुरेश के. गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पाकिस्तानी नेतृत्व की हास्यास्पद और बनावटी हरकत करार दिया है।
एक विशेष बातचीत में सुरेश गोयल ने कहा कि पाकिस्तानी नेता अक्सर भारतीय मंत्रियों से मिलने को लेकर अत्यधिक व्याकुल नजर आते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि पाकिस्तान की कोशिश रहती है कि किसी भी तरह भारत के साथ मुलाकात को अपने पक्ष में भुनाया जाए, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि दोस्ताना रिश्तों की पहल उन्हीं की ओर से हुई है।
दरअसल, यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे थे। इसी दौरान भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर पाकिस्तान की शीर्ष नेतृत्व की बेचैनी साफ तौर पर देखने को मिली।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस संक्षिप्त मुलाकात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का प्रयास किया। खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच यह दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की पहली प्रत्यक्ष मुलाकात मानी जा रही है।#SJaishankar
#IndiaPakistan
#DhakaNews
#Diplomacy
#PakistanPolitics
#ForeignAffairs
#Terrorism
#BreakingNews
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138