धाकड़ न्यूज, नरवाना: हरियाणा के जींद जिलें के उचाना में एक छोटे से बच्चे ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। और यह कारनामा वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रांश कुमार का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इतनी कम उम्र में बच्चे के आठ दांत निकल आए हैं जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है। आठ दांत इस उम्र में निकलने पर रुद्रांश का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रेलवे रोड पर वॉर्ड नंबर-4 में रहने वाली रुद्रांश की माता डॉ. रश्मि पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. रश्मि ने बताया कि उसके बेटे रुद्रांश का आठ महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इस उम्र में सबसे अधिक आठ दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है।
ऑनलाइन एप पर डाली थी वीडियो और फोटो
आमतौर पर 8 महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं। 20 मार्च 2025 को रुद्रांश का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। ऑनलाइन एप के माध्यम से रुद्रांश का नाम दर्ज हुआ है। बता दें कि इसके लिए दांतों की फोटो और वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करना पड़ा नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते हैं वो भेजने पड़ते हैं। इन सभी ग्राफ की जांच के बाद ही रिकॉर्ड में नाम दर्ज होता है। अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर अपलोड कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि, आम तौर पर बच्चे के दांत निकलने की शुरुआत 6 से 8 महीने में होती है। जब बच्चा 30 महीने का हो जाता है, तब तक उसके सभी 20 दूध के दांत निकल आने चाहिए। कुछ बच्चों में 8 महीने से भी ज़्यादा समय तक कोई दांत नहीं निकलता। लेकिन यह आमतौर पर बच्चे के लिए सामान्य होता है और किसी बीमारी के कारण नहीं होता।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com/
ये खबरें भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू
नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी : स्वास्थ्य मंत्री
जींद जिले के स्वास्थ्य विभाग में पांच महीने से रिक्त सिविल सर्जन का पद भरा
व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिंक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN