Home » देश विदेश » जम्मू एंड कश्मीर: राजौरी में SOG की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला, पुलवामा में प्रेशर कुकर IED बरामद

जम्मू एंड कश्मीर: राजौरी में SOG की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला, पुलवामा में प्रेशर कुकर IED बरामद

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज, राजौरी:  जम्मू एंड कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी के मनैयाल इलाके में गश्त कर रहे स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SOG) के जवानों के ऊपर आतंकियों ने वीरवार को ग्रेनेड हमला किया है। आतंकवादियों ने सेना को निशाना बनाने की साजिश रची लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। और ग्रेनेड के दूर गिरने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है व इस घटना में की के घायल हाने की सूचना नहीं है। हमले के बाद पुलिसबल और सेना के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरा क्षेत्र काे घेर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस इस हमले को आतंकी हमले के साथ जोड़कर देख रही है।

पुलवामा में IED बरामद

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में वीरवार को काकपोरा और संगम सड़क पर आतंकवादियों के द्वारा लगाई गई IED को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। इससे संबंधित अफसरों ने बताया कि यह  एक प्रेशर कुकर IED थी जो कि घटटू टोकून से कुछ ही दूरी पर सड़क के पास गई थी। इस बारे में पता लगते ही बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और उसे खोलकर निष्क्रिय कर दिया। अफसरो ने बताया कि निष्क्रिय की गई आईईडी की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स