हरियाणा धाकड़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले सीमा पर पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई सीआरपीएफ के जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया वह डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है।मामला केरल पाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है मौके से इंसास SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लाद कर लाए
मुठभेड़ में DRG के दो जवान भी जख्मी है जो खतरे से बाहर है DRG के जवान करीब 10 किलोमीटर पैदल चल शवों को कंधे पर लाद कर जंगलों से लौट रहे हैं वहीं सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ाने की संभावना है। यह ऑपरेशन शुक्रवार रात से जारी था।
20 मार्च को हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए थे
इससे पहले 20 मार्च को छत्तीसगढ़ में दो मुठभेड़ हुई थी इसमें 30 नक्सली मारे गए थे। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को दो बड़ी मुठभेड़ हुई थी। पहले मुठभेड़ कांकेर नारायणपुर दूसरी मुठभेड़ बीजापुर दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई थी इसमें एक जवान भी शहीद हुआ था।
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया (एक्स) किया पोस्ट

गृहमंत्री अमित शाह ने सुकमा में हुए मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है उन्होंने लिखा है नक्सलवाद पर एक और प्रहार हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया और हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया।
उन्होंने आगे लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 तक या उससे पहले नक्सलवाद को खत्म कर देंगे इसके लिए हम संकल्पित हैं उन्होंने कहा हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138